Pages

Sunday, June 24, 2018

Xiaomi Redmi 6 Pro के डिस्प्ले नॉच को आप कर पाएंगे गायब

Xiaomi Redmi 6 Pro के डिस्प्ले नॉच को आप कर पाएंगे गायब




Xiaomi Redmi 6 Pro एक बार फिर टीज़ किया गया है, जिसमें नॉच को हाइड करने वाले फीचर का पता चला है। एक फॉर्मल टीज़र में पुष्टि की गई है, जिसमें Xiaomi Redmi 6 Pro को Huawei P20 Lite, Nokia X6 और OnePlus 6 की रेंज में रखा गया है, जिनमें नॉच छिपाने का विकल्प है। इससे इतर रेडमी के आधिकारिक एकाउंट से नई पोस्ट साझा की गई है, जिसमें फोन की तस्वीरें रेडमी 6 सीरीज़ के इस हैंडसेट को लेकर खुलासा करती हैं।

बता दें कि हैंडसेट चीन में 25 जून को लॉन्च होगा, जिसके साथ मी पैड 4 का दस्तक देना भी तय है। फोन को आधिकारिक तौर पर नॉच के साथ देखा गया है। साथ में हैं डुअल रियर कैमरे, रियर फिंगरप्रिंट और कई रंग विकल्प। इसके अतिरिक्त अलग-अलग रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ इस हैंडसेट के लॉन्च होने की उम्मीद है। नए आधिकारिक टीज़र में शाओमी ने वीबो एकाउंट से जानकारी दी है कि रेडमी 6 प्रो में नॉच छिपाने की सुविधा रहेगी। यह फीचर उन लोगों के लिए मददगार होगा, जो आईफोन X से प्रेरित नॉच को तवज्ज़ो नहीं देते।

No comments:

Post a Comment