Pages

Friday, June 29, 2018

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू: रिपोर्ट

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू: रिपोर्ट






Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया। यह फोन दमदार स्पेसिफिकेशन, खूबसूरत डिज़ाइन, और दो रियर कैमरे के साथ आया। हालांकि, Redmi Note 5 Pro में एक कमी थी। यह लॉन्च के वक्त एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर आधारित मीयूआई स्किन पर चलता था। लेकिन अब Xiaomi ने वादे को निभाया है और इस फोन के लिए एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 का अपडेट रोलआउट कर दिया है। पिछले महीने ही जानकारी मिली थी कि रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5.6 का अपडेट पाने वाला कंपनी का पहला फोन होगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ क्योंकि कंपनी ने इस ऐलान से संबंधित पोस्ट को ही फोरम से हटा लिया। लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में चीनी कंपनी ने आधिकारिक तौर एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 अपडेट रोलआउट करने की जानकारी दी। बताया गया था कि Redmi Note 5 Pro को 29 जून को ओवर द एयर यह अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।


No comments:

Post a Comment